दांतीसर में फार्मर फिल्ड प्रशिक्षण आयोजित हुआ
कुराबड़,करण सिंह सिसोदिया । ब्लॉक के दांतीसर गांव में कृषि विभाग की आत्मा योजनान्तर्गत किसान क्रूर सिंह के खेत पर शुक्रवार को कृषि विभाग द्वारा एकदिवसीय फार्मर फिल्ड स्कुल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।प्रशिक्षण में कृषि पर्यवेक्षक दीपक वैष्णव द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,तारबंदी योजना तथा जैविक खेती पर जानकारी दी गयी।अतिथि व्याख्याता रत्नेश सुखवाल द्वारा कृषि में नवाचार मंडप विधि से खेती पर जानकारी दी।प्रशिक्षण में सहायक कृषि अधिकारी हरीश टाक, कृषि पेर्यवेक्षक भाविन चौबीसा, सरपंच लाला मीणा,उपसरपंच देवीसिंह सिसोदिया, लक्ष्मन सिंह,भीम सिंह ,लाल सिंह, मनोहर सिंह, हिम्मत सिंह, नाहर सिंह, कल्याण सिंह, प्रेम सिंह, ईश्वर सिंह तथा अन्य पुरुष व महिला कृषको ने भाग लिया।
