वार्षिकोत्सव मना कर पुरुस्कार वितरित किए गए

मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे के सेन्ट थॉमस जूनियर स्कूल में शनिवार को वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मावली व्यापार मण्डल के अध्यक्ष निर्मल कुमार लोढ़ा, मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू ,श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज मावली वल्लभनगर देहात के अध्यक्ष ऊँकार लाल सोनी विशिष्ट अतिथि सरक्षक वरिष्ठ रामचन्द्र सोनी ,
कार्यक्रम की अध्यक्षता पुर्व सरपंच कुलदीप सिंह चुंडावत, थे। इस कार्यक्रम में पधारे हुए मेहमानों का श्री नाकोड़ा शिक्षण सस्थान के सचिव ओम प्रकाश स्वर्णकार ने मेवाड़ी पगड़ी व ओपरना ओढा कर स्वागत किया ।बालक बालिकाओं ने इस कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतिया दी।
छात्र छात्राओं द्वारा कन्या भ्रूण हत्या तथा बालिका शिक्षा पर रंगमंच अभिनय तथा अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रदर्शन किया। पुरुस्कार वितरण समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों परीक्षा परिणाम, खेल, विद्यालय में नियमितता, अनुशासन, व्यक्तिगत स्वच्छता आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं का, शिक्षकों का प्रशंसा पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल डायरेक्टर सुधा स्वर्णकार ने सभी पधारे हुए मेहमानों का आभार प्रकट किया। प्रधानाचार्य रिंकू आमेटा ने सभी छात्र छात्राओं को साइबर सेफ्टी के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए विभिन्न प्रकार की सावधानियां अपनाते हुए तकनीकी का प्रयोग करने की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन सीमा चौहान द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम में श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज मावली वल्लभनगर देहात के सचिव युगल किशोर सोनी,महामंत्री धर्मेंद्र सोनी ,उपाध्यक्ष गणेश लाल सोनी,हीरा लाल मेनार, हीरा लाल सोनी मावली ,युवा अध्यक्ष मुकेश कुमार सोनी सहित कई अभिभावक के साथ मे स्कूल स्टाफ के रिकू आमेटा,सुधा स्वर्णकार, रुखसार बानू, सीमा चौहान, रेखा गर्ग,रजिया बानू, कृतिका चौहान,मन्जु सोनी, नेहा,कविता,रेखा जाट,गीता सालवी आदि मौजूद रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!