सेमारी के पंचायत समिति सदस्यो ने खंड विकास अधिकारी को सोपा ज्ञापन

सराडा,नितेश पटेल । सेमारी पंचायत समिति के पंचायत समिति सदस्य ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सोपा। बताया की पंचायत समिति सदस्यों को किसी भी प्रकार के अधिकार नहीं दिए जाने और उनकी भूमिका शून्य करने के विरोध में सेमारी पंचायत समिति के सदस्यों ने आगामी साधारण सभा एवं पंचायत समिति स्तर पर होने वाली सभी बैठको का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। पंचायत समिति सदस्य रविराज सिंह मेडी ने बताया कि 9 सूत्री मांगों को लेकर पंचायत समिति सदस्य लंबे समय से आंदोलनरत है लेकिन सरकार से सहमति नही बन पाई है,इस हेतु सेमारी खंड विकास अधिकारी नाथूलाल मीणा को ज्ञापन सोपा। इस दोरान संघ के सेमारी अध्यक्ष लाल सिंह मीणा,विजय राम मीणा,चुन्नीलाल मीणा,जसोदा देवी आदि उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!