स्वच्छता स्वयं से शुरुआत करें – उपखंड अधिकारी मावली

(“स्वच्छ भारत अभियान” के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता प्रचार रथ मावली पहुंचा)

मावली,ओमप्रकाश सोनी । सीसीआरटी क्षेत्रीय केंद्र, उदयपुर द्वारा स्वच्छ भारत अभियान” स्वच्छता जनचेतना रथ यात्रा फास्टर पर्यावरण सोसाइटी, ईन्टाली, उदयपुर के माध्यम तीसरे दिन रथ मावली पहुंचा । रथ कोऑर्डिनेटर ललित नारायण आमेटा के अनुसार स्वच्छता का संदेश देते हुए राबाउमावि मावली गांव में कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान दिव्या शर्मा ने की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी श्रीकांत व्यास ने बताया की स्वच्छता की शुरूआत स्वयं से करनी होगी। कार्यक्रम का संचालन पलक जैन ने किया। उपखंड अधिकारी श्रीकांत व्यास द्वारा ने 256 बालिकाओं को स्वच्छता का संकल्प कर श्रमदान का शुभारंभ किया और रथ यात्रा को हरी झंडी दी । सामाजिक अंकेक्षण प्रशिक्षण मावली में 35 ग्रामसंसाधन को सहायक विकास अधिकारी सुरेश सोनी ने संकल्प करवाया। रथ गन्दोलि खेड़ा, वीशनपुरा मैं बालक बालिकाओं को संकल्प कराया। रथ फतेहनगर शहर के गलियों एवं चौराहा पर स्वच्छता का संदेश देते हुए राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय फतहनगर में अनीता यादव संस्था प्रधानाचार्य ने 197 बालिकाओं को स्वच्छ भारत मिशन एवं श्रमदान विद्यालय परिसर में आयोजित हुआ। रथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों से हो तो हुआ सनवाड़ महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में पहुंचकर प्रधानाचार्य भान सिंह राव के सानिध्य में दिनेश आमेटा वरिष्ठ अध्यापक ने 346 बालक-बालिका में स्टाफ को स्वच्छ भारत निर्माण का संकल्प कराया बालिकाओं ने अपने कार्यस्थल विद्यालय से स्वच्छ भारत निर्माण श्रमधान कर शुभारंभ किया। रथ विभिन्न सड़क मार्ग के गांव में जन जागरूकता करता हुआ ईन्टाली राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भील बस्ती पहुंचकर डॉ,ओम प्रकाश किराड़ ने 74 बालक बालिका एवं ग्रामीण को संकल्प करवा कर स्वच्छ भारत निर्माण का संदेश दिया। रथ चौथे दिन 25 तारीख को भिंडर पंचायत समिति क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!