ब्लॉक सराड़ा व जयसमंद के उमावि के संस्था प्रधानों की दो दिवसीय सत्रांत वाकपीठ का हुआ शुभारंभ
सराड़ा,नितेश पटेल । ब्लॉक सराड़ा व जयसमंद के उमावि के संस्था प्रधानों की दो दिवसीय सत्रांत वाकपीठ का शुभारंभ आश्रम छात्रावास सराड़ा में हुआ। उद्घाटन सत्र में अतिथि युथ कांग्रेस अध्यक्ष हरीश सोनी, पंचायत समिति सदस्य विष्णु प्रसाद मीणा,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दुर्गेश मेनारिया,एसीबीईओ चम्पालाल व्यास,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जयसमंद अशोक कुमार जोशी,शिक्षक नेता,स्वरुप सिंह शक्तावत आदि उपस्थित रहे। विभिन्न संगठनों से करण सिंह,कन्हैयालाल मीणा,वेलचंद, सुरेश शर्मा,भंवरलाल सुथार भी उपस्थित रहे। स्वागत उद्बोधन में वाक्पीठ अध्यक्ष नाथुलाल बुनकर ने कार्यक्रम की महत्ता का परिचय करवाया।सोनी एवं विष्णु प्रसाद ने पीईईओ को आने वाली समस्याओं के हर सभंव समाधान के प्रयास का आश्वासन दिया। सीबीईओ सराड़ा एवं जयसमंद द्वारा शैक्षिक नवाचारों की इस सत्र की समीक्षा करते हुए,कार्यालयी कार्यों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश प्रदान किए।इस अवसर पर स्वरुप सिंह द्वारा शिक्षकों से केवल शिक्षण कार्य ही करवाने पर होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। महेश शर्मा प्रधानाचार्य बलुआ द्वारा प्रभावशाली वार्ता जीवन कौशल पर दी।सहायक प्रशासनिक अधिकारी दिपेश परखोन द्वारा पीईईओ के प्रमुख कार्यों पर जानकारी प्रदान की गई।संचालन केशुलाल चौबीसा द्वारा किया गया।
