आशाधाम आश्रम में इंडियन नेवी,नेशनल वेलफेयर एंड वैलनेस एसोसिएशन की महिला कार रैली टीम द्वारा किया गया दौरा
उदयपुर,नितेश पटेल । आशाधाम आश्रम में इंडियन नेवी व नेशनल वेलफेयर एंड वैलनेस एसोसिएशन की महिला कार रैली टीम द्वारा आसाराम आश्रम का दौरा किया गया।विजिट के दौरान महिला टीम ने आश्रम की कार्यप्रणाली को समझा यहां के विमंदितों के साथ बातचीत की।आश्रम ने टीम के आने की खुशी में कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत किया गया तथा टीम के साथ डांस किया।महिला टीम प्रमुख जरीना सिंह ने आश्रम की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं को देखकर खुशी जाहिर की तथा सभी सिस्टर का आभार व्यक्त किया तथा सभी स्टाफ को धन्यवाद दिया।महिला टीम ने अपने सहयोग से आशाधाम आश्रम को रोटी बनाने की मशीन भेंट की।कार्यक्रम के अंत में सिस्टर सीना द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मोहन गिरी गोस्वामी द्वारा किया गया।
