श्रीजी प्रभु के छप्पन भोग की सेवा में नाथद्वारा पधारे श्री विशाल बावा प्रभु को अरोगाएंगे अधिक का छप्पन भोग
नाथद्वारा,नरेंद्र पालीवाल । पुष्टिमार्ग की प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजी की हवेली में दि.22/02/2023 बुधवार को श्रीजी प्रभु में अधिक के छप्पन भोग का भव्य मनोरथ आयोजित होगा!छप्पन भोग मनोरथ की सेवा में गो. चि.105 श्री विशाल बावा श्री मती दीक्षिता बहूजी संग दि.21/02/2023 मंगलवार को प्रातः नाथद्वारा पधारे ! छप्पन भोग मनोरथ गो.ति.108 श्री राकेश जी (इंद्रदमन जी) महाराज श्री की आज्ञा एवं गो. चि.105 की विशाल बावा की प्रेरणा से बड़ौदा के वैष्णव श्री गौरांग भाई द्वारा श्रीजी प्रभु की सेवा में कराया जा रहा है!
इस अवसर पर उनकी अगवानी श्रीनाथजी मंदिर के अधिकारी श्री सुधाकर उपाध्याय, सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य,टेंपल बोर्ड के सदस्य श्री सुरेश संघवी, श्री समीर चौधरी, महाराज श्री के सचिव श्री लीलाधर पुरोहित, वैष्णव अंजन शाह, समाधानी उमंग मेहता, मीडिया प्रभारी श्री गिरीश व्यास, मंदिर के पंड्याजी परेश नागर, राजेश्वर त्रिपाठी,हर्ष सनाढ्य,वीरेंद्र गुर्जर, कैलाश पालीवाल, श्रीनाथ गार्ड के कमांडिंग किशन सिंह पी मौजावत आदि सैकड़ों वैष्णव जन उपस्थित थे! छप्पन भोग मनोरथ के अवसर पर विशेष रूप से श्रीजी प्रभु को आज विशेष श्रंगार धराया जाएगा एवं लाडले लाल प्रभु श्रीजी प्रभु में पधारेंगे!
