चौबीसा अध्यक्ष व जैन महासचिव
भींडर । बार एसोसिएशन भीण्डर वर्ष 2023-24 कार्यकारिणी हेतु चुनाव अधिकारी नारायण लाल जाट एवं मुकेश कुमार डांगी के निर्देशन में चुनाव संपन्न हुए ।बार भिंडर में सर्वसम्मति से बार के अध्यक्ष कैलाश चौबीसा ,महासचिव सुशील जैन ,उपाध्यक्ष राजमल मेनारिया ,सचिव लक्ष्मण गिरी गोस्वामी, वित्त सचिव विकास जोशी, पुस्तकालय सचिव कमलेश खटीक निर्वाचित किए गए साथ ही संरक्षक नारायण लाल जाट एवं मनोनीत सदस्य प्रकाश चौधरी व सुरेंद्र चौबीसा बनाए गए। सभी पदाधिकारियों को मुकेश डांगी चुनाव अधिकारी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
