भगवान परशुराम की मूर्ती तोड़ने के विरोध में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में 24 को उपखंड कार्यालय का घेराव

उदयपुर । गोगुन्दा में भगवान परशुराम जी की मूर्ति को समाजकंटकों के द्वारा तोड़ने के विरोध तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजयुमो उदयपुर देहात के द्वारा 24 फरवरी को गोगुंदा उपखंड कार्यालय का घेराव किया जाएगा भाजयुमो देहात जिलाध्यक्ष ललित सिंह सिसोदिया ने बताया की गोगुन्दा में भगवान परशुराम जी की मूर्ति को समाजकंटकों के द्वारा तोड़ने के विरोध तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजयुमो उदयपुर देहात के द्वारा 24 फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में गोगुन्दा उपखंड कार्यालय का घेराव तथा धरना प्रदर्शन किया जाएगा ,भाजयुमो जिलाध्यक्ष ललित सिंह सिसोदिया ने बताया कि लगातार हिंदू संस्कृति से जुड़े स्थलों की उपेक्षा तथा धार्मिक स्थलों पर इस तरह के धर्म विरोधी कृत्यो पर राज्य सरकार के द्वारा कोई भी कार्यवाही नही की जा रही है जिसके कारण ऐसी घटनाएं लगातार बड़ रही है इन घटनाओं के विरोध मे भाजयुमो देहात के द्वारा विशाल प्रदर्शन तथा घेराव किया जाएगा तथा सरकार से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घेराव किया जायेगा ,जिलाध्यक्ष ललित सिंह सिसोदिया ने बताया इस घेराव में पूरे देहात जिले के कार्यकर्ता व पदाधिकारी हजारों की संख्या में इसमे भाग लेंगे तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घेराव करेंगे

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!