द्रोणाचार्य कॉलेज का 24 को वार्षिकोत्सव संस्कृति 2023
भीण्डर । भीण्डर के द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज का वार्षिकोत्सव संस्कृति 2023 का आयोजन 24 फरवरी शुक्रवार दोपहर 3 बजे से द्रोणाचार्य कॉलेज परिसर में आयोजित किया जायेगा। कॉलेज कॉडिनेटर चक्रवीर सिंह शक्तावत ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य वन संरक्षक राहुल भटनागर होंगे। अध्यक्षता वल्लभनगर पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर करेंगे। वार्षिकोत्सव में राजस्थान संस्कृति के साथ देश की विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हुई संस्कृति की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां छात्र-छात्राएं पेश करेंगे।
