पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए रेल्वे कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन
मावली,ओमप्रकाश सोनी । मावली संयुक्त मोर्चा (NJCA) राष्ट्रीय स्तर पर 21 फरवरी को पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए ब्रांच यूनिट स्तर पर प्रदर्शन धरना रैली के आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में *संयुक्त संघर्ष समिति मावली द्वारा 21 फरवरी 2023 मंगलवार गाड़ी संख्या 20474 चेतक एक्सप्रेस पर 17:40 पर विशाल प्रदर्शन* किया गया। जिसमें मावली शाखा के साथियों हैं बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें युवा साथियों ने सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया और सभी साथियों ने यह शपथ ली की जब तक OPS पेंशन स्कीम लागू नहीं हो जाती जब तक इसी जोश के साथ सरकार के खिलाफ संघर्ष करते रहेंगे। इस प्रदर्शन में आर एल सैनी देवेंद्र कुमार योगी, शरद चंद्र पुरोहित, देवेंद्र कुमार खेरिया ,किशन लाल बुनकर ,सुशील टेलर, जितेंद्र, कैलाश मीणा ,नरेश सैनी ,केदार मल ,रोहिताश, कैलाश डांगी , भगवान सहाय, भवानी, विष्णु पंडित, चंद्रप्रकाश, राजवीर सिंह यादव, रामचंद्र जाधव ,नवीन, अमित, उदल खटीक , नाथूलाल, इलियास मोहम्मद ,सुनील बेरवा, जगदीश सुभाष चंद्र, सचिन कुमार, प्रकाश योगी आदि कर्मचारि उपस्थित रहे।
