गोगुंदा में भगवान परशुराम की मूर्ती को क्षतिग्रस्त करने वालो को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने को लेकर विप्र सेना ने क्लेक्टर को ज्ञापन सौंपा
उदयपुर । सोमवार को गांव रावलिया तहसील गोगुंदा जिला उदयपुर परशुराम जी भगवान की मूर्ति को कुछ अज्ञात लोगों ने खंडित कर लिया इसके विरोध में विप्र सेना के जिलाध्यक्ष मोहन मेनारिया के सानिध्य में विप्र सेना कोर कमेटी द्वारा माननीय उदयपुर जिला कलेक्टर जिला पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन दिया गया और विरोध जताया गया कि प्रशासन जल्द से जल्द ऐसे कट्टरपंथियों को गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई करें नहीं तो विप्र समाज उदयपुर संभाग में उग्र आंदोलन करेगा। ज्ञापन में उपस्थित थे विप्र सेना जिलाध्यक्ष मोहन मेनारिया महामंत्री नंदलाल जोशी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेश कुमार शर्मा लोकसभा प्रभारी इंद्र लाल मेनारिया कनक जी जोशी दिनेश जी शर्मा अजय जी दुबे डॉ. हर्षवर्धन श्रीमाली रोशन मेनारिया तारा पालीवाल उपस्थित थे।
