कटारिया के असम राज्यपाल बनाए जाने पर किया स्वागत
उदयपुर । असम के राज्यपाल बनने पर सोमवार को जिले के भाजपा मण्डल भींडर द्वारा असम राज्यपाल गुलाब चन्द कटारिया का उदयपुर में अभिनंदन समारोह में मोठड़ा,ओपरना,शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मण्डल महामन्त्री चमन लाल सोनी पार्षद सुरेश कंठालिया,कृष्ण गोपाल मूंदड़ा ,इंद्रमल फांदोत हिरालाल पंड्या, सवाई लाल लखावत,आदि उपस्थित थे।
