समसा कार्यालय और मंजिल परियोजना द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डेया में किया गया विजिट

उदयपुर । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डैया में समसा कार्यालय के प्रोग्राम ऑफिसर श्री देवी लाल जी सालवी और मंजिल परियोजना के क्षेत्रीय प्रभारी रत्न नाभ पाठक के द्वारा विजिट किया गया, देवीलाल जी सालवी के द्वारा छात्रों को बताया गया कि बदलते परिवेश में व्यवसायिक शिक्षा का एक बहुत महत्व है, इस अवसर पर मंजिल क्षेत्रीय प्रभारी श्री रत्न नाभ पाठक द्वारा छात्राओं की काउंसलिंग की गई उन्हें रोजगार के अवसर के बारे में जानकारी दी गई तथा साथ ही साथ में बताया गया कि बालिकाएं किस तरह से मंजिल परियोजना के द्वारा अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकती है इसकी सारी जानकारी प्रदान की। प्रधानाचार्य धर्मचंद कलासुआ ने मंजिल के द्वारा बालिका शिक्षा सशक्तिकरण ओर समय से पहले विवाह को रोकने के कार्य की सराहना करते हुए मंज़िल टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मंजिल परियोजना से गौरव त्रिवेदी , व्यावसायिक प्रशिक्षण श्याम सैनी, हेमंत, ओर अन्य विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!