राउमावि कल्याणपुर मे वार्षिकोत्सव का आयोजन
कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । स्थनीय कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुर में वार्षिकोत्सव समारोह दुर्गा देवी मीणा सरपंच की अध्यक्षता एवम सुरेंद्र सिंह चुंडावत , उप सरपंच व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ,ऋषभदेव सतीश भानावत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया । संस्था प्रधान दिलीप सिंह राणावत ने बताया की बालको द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के भामाशाह का सम्मान किया गया साथ ही विभिन्न गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पारितोषिक प्रदान किए गए।

साथ ही वरिष्ठ अध्यापक जिनका कार्यकाल मार्च में पुर्ण हो सत्यनारायण कुम्हार जिनका कार्यकाल मार्च में पुर्ण होगा उनका मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ,ऋषभदेव सतीश भानावत द्धारा सम्मान दिया गया । कार्यक्रम में अतिविशिष्ठ अतिथि ,राजेंद्र मीणा पंचायत प्रतिनिधि, महंत पुष्पेंद्र सिंह जी कल्याण धाम महुआडा , विशिष्ठ अथिति,करण सिंह चुंडावत ,दानवीर सिंह झाला , जय नारायण मीणा ,कन्हैयालाल मीणा पूर्व सरपंच रामचंद्र मेहता, वार्ड पंच , का सानिध्य प्राप्त हुआ। संचालन तरुण सोमपुरा, महेंद्र दलावत द्वारा किया गया। राउप्रावि दौलपुरा में संस्थाप्रधान पुनमचद मीणा कि अध्यक्षता में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया
