सेमारी में सुभाष चंद्र बोस की जयन्ति को लेकर निकला पथ संचलन
सेमारी नगर में स्थित विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय द्वारा सुभाष चन्द्र बोस जयन्ति के उपलक्ष्य में सेमारी नगर में भैया बहिनों द्वारा घोष के साथ कदम से कदम मिलाते हुए पंथ संचलन निकाला गया। पंथ संचलन में सभी ग्रामवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया एवं सराहना की। पथ संचलन विद्या निकेतन परिसर से प्रारम्भ होकर बस स्टेण्ड माताजी का मन्दिर, गणपति चौक, सदर बाजार, दर्जी मौहल्ला, कलाल मोहल्ला, मेघवाल बस्ती से गुजरता हुआ पुन: विद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर समापन कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसकी अध्यक्षता सत्यनारायण सेवक ने की। मुख्य वक्ता प्रधानाचार्य अनिल राज जोशी ने भैया/ बहियों को सुभाष चन्द्र बोस के जीवन चरित्र के बारे में बताया तथा उनके आदर्शों का हम सभी पालन करे व अपनाए। कार्यक्रम में विजेयता सुथार, शकुन्तला जोशी, शुभम जोशी, पंकज चौबीसा, मेवा परमार, कुसुम जैन, अनिल जोशी, मुकेश सालवी उपस्थित थे। उक्त जानकारी प्रभारी देवीलाल मीणा ने दी।
रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली
