एक्सीडेंटल जॉन बने डिवाइडर को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्षदों का धरना, डिवाइडर के ध्वस्त होते ही मिठाई खाकर किया धरना समाप्त
वल्लभनगर । भींडर नगरपालिका के कांग्रेस पार्षदों द्वारा सुरजपोल से बोरतलाई तक बनाए गए डिवाइडर को ध्वस्त करने एवं नगरपालिका की जमीनो पर भूमाफियाओ द्वारा किये जा रहे कब्जो को हटाने की मांग को लेकर नगरपालिका के बाहर धरना दिया गया एवं चैयरमेन के खिलाफ नारेबाजी की गई। आक्रोशित कांग्रेस पार्षद व अन्य सुबह 11 बजे सूरजपोल से पैदल नगरपालिका कार्यालय पहुँचे। ईओ प्रतीक झा को सबसे पहले अपनी मांगों से अवगत कराया एवं उचित कार्यवाही नहीं होने तक धरना देने की चेतावनी दी। इसके बाद सभीजने नगरपालिका के बाहर धरने पर बैठ गए। सख्ते में आए नगरपालिका के उच्चाधिकारियों ने आनन फानन में तुरंत जेसीबी भेजकर डिवाइडर को ध्वस्त करने की कार्यवाही शुरू कर दी। डिवाइडर के आधा टूट जाने की कार्यवाही के बाद सभी पार्षदों धरना स्थल पर मिठाई खाई एवं धरना समाप्त किया। धरने में कांग्रेस पार्षद लता चौबीसा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष पूरण व्यास, पार्षद उमा कुंवर, सलीम मोहम्मद, अब्दुल कादिर, पार्षद लाली बाई, गोपाल चौबीसा, मुबीना बोहरा, ईश्वर खटीक, पूर्व पार्षद संगीता गांगावत, पार्षद प्रतिनिधि धनपाल लक्षकार आदि उपस्थित थे।
पालिका चैयरमेन पर लगाए नगरपालिका की जमीनों पर कब्जे करवाने के आरोप:- धरना स्थल पर कांग्रेस पार्षदों ने ईओ प्रतीक झा को ज्ञापन सौपकर चैयरमेन पर रेल्वे स्टेशन रोड स्थित नगरपालिका की बेशकीमती आराजी 27, 78, 79 पर भूमाफियाओ से मिलीभगत कर जमीन को खुर्द बुर्द करने के आरोप लगाए। पार्षदो ने जमीनों से कब्जे हटाने एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की।
एक्सिडेंटल जॉन बन चुका था डिवाइडर:-
नगर पालिका द्वारा सूरजपोल से बोरतलाई तक बनाए गए डिवाइडर के निर्माण के शुरू से ही कांग्रेस पार्षदों और आमजन का विरोध था। मांग थी कि पहले रोड की चोड़ाई बड़ा कर फिर डिवाइडर का निर्माण करे। लेकिन पर पालिका की हटधर्मिता चलते हुए पीडब्ल्यूडी के नियमो के विपरीत डिवाइडर का निर्माण करवाया गया जिससे आए दिन एक्सिडेंट हो रहें थे लोगों की शिकायत के बाद इसको हटाने का आदेश जारी हुआ।
पीडब्ल्यूडी एवं एक्सईन नगरनिगम की तकनीकी राय से एवं दुर्घटनाप्रभावित क्षेत्र बनने के कारण डिवाइडर को ध्वस्त करने की कार्यवाही की गई:- ईओ प्रतीक झा।
