अपने बच्चो को खेलने दें, उनका भविष्य सुरक्षित करने हरदम खिलाड़ियों के साथ खड़ा मिलेगा भारतीय वॉलीबॉल संघ: रामावतार सिंह जाखड़
कविता में प्रथम उदयपुर जिला वालीबॉल लीग संपन्न
बजरंग क्लब ब्ल्यू ने जीता विजेता का खिताब,ब्लैक उपविजेता
प्रतियोगिता की विजेता को ट्रॉफी ,मेडल के साथ 21000,उपविजेता को11000, तीसरे और चौथे स्थान पर रही टीम यलो और ग्रीन को क्रमशः सात व पांच हजार एवम् सभी प्रतिभागी 96 खिलाड़ियों को किट सहित ₹500 का नकद ईनाम दिया
राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले जिले के खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
जिले में प्रीमियर लीग जैसे नवाचार और ग्रामीणों के आग्रह पर भारतीय वॉलीबॉल संघ के सीईओ एवं एशियाई वॉलीबॉल परिसंघ के उपाध्यक्ष जाखड़ पहुंचे छोटे से गांव कविता ,
कवितावासियों व जिला संघ ने बिछाए पलक पांवड़े, किया भव्य स्वागत,
बजरंग क्लब कविता को जिले की रजिस्टर्ड वॉलीबॉल एकैडमी बनाने की घोषणा

बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । बजरंग क्लब कविता के तत्वाधान और जिला वॉलीबॉल संघ उदयपुर के सानिध्य में कविता के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में खेली गई प्रथम उदयपुर वॉलीबॉल प्रीमियर लीग 2023 संपन्न हो गई । रविवार रात्रि को फाइनल मुकाबला बजरंग क्लब ब्ल्यू एवं बजरंग क्लब ब्लैक के मध्य खेला गया। जिसमे बजरंग क्लब ब्ल्यू ने विजेता का खिताब जीता और ब्लैक उपविजेता रही । पांच सेटों के बेहद कांटे की टक्कर के रोमांचक मुकाबले में पहले दो सेट कड़े संघर्ष के बाद लगातार ब्लैक टीम ने जीत कर मैच को एकतरफा बनाने का माहोल बना दिया लेकिन दर्शकों की भारी हूटिंग से उत्साहित ब्ल्यू टीम ने बेहतर तालमेल,शानदार ब्लॉकिंग और सूझबूझ भरी ड्रॉपिंग एवम एस सर्विस तथा सुपर प्वाइंट का भरपूर लाभ उठाते हुए जोरदार वापसी करके लगातार तीसरा और चौथा सेट अपने नाम कर लिया । फाइनल का रोमांच सातवे आसमान पर जा पहुंचा ।दो दो सेट की बराबरी के बाद खिलाडियो उनके कोच एवम् टीम समर्थकों के दिलो की धड़कने बढ़ने लगी , विजेता को 21000 की नकद राशि तय होने से 15 अंकों के पांचवे ओर अंतिम सेट में प्रत्येक अंक 1400 रुपए का हो गया , पीछे से 2 सेट जीतने से उत्साहित बजरंग क्लब ब्ल्यू ने पांचवे सेट की शुरुवात में ही विरोधी टीम पर दबाव बनाए रखा और स्कोर 8- 2 कर 6 अंकों की बढ़त बना ली , आधे अंकों के बाद कोर्ट चेंज हुआ और ब्लैक ने शानदार खेल खेलते हुए मैच को बराबरी पर लाने की पूरी कोशिश की लेकिट टैनिस पद्धति में 6 अंकों का अंतर वो नही पाट सकी और पांचवा सेट 15-12 से ब्ल्यू ने जीत लिया । इस प्रकार फाइनल मुकाबला 3- 2 से जीतकर बजरंग क्लब ब्ल्यू प्रीमियर लीग की सिरमौर बन गई।
प्रीमियर लीग की विजेता बजरंग क्लब ब्ल्यू को नगद ₹21000 ,उपविजेता ब्लैक को नगद ₹11000 तथा तीसरे स्थान पर रही यलो टीम को ₹7000 तथा चौथे स्थान पर रही बजरंग क्लब ग्रीन को ₹5000 नगद एवम् सभी को ट्रॉफी एवं खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए गए। ऐतिहासिक रूप से पहली बार पोजीशन की इनामी राशि के अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली समस्त आठ टीमों के सभी 96 खिलाड़ियों को भी खेल कीट एवम् 500 रूपये प्रति खिलाडी नगद पुरस्कार अलग से दिया गया। समापन समारोह में लेख प्रतियोगिता से पूर्व आयोजित एक दिवसीय 33 टीमों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता कम सिलेक्शन ट्रायल की विजेता टीम बजरंग क्लब कविता और उपविजेता जेकेबी जिम वल्लभनगर को भी किया ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया ।समापन समारोह में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उदयपुर जिले के खिलाड़ी दिलीप खोईवाल एवं सुरेश खोईवाल तथा राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले बलवंत चौधरी ,रोशन डांगी ,नरेश पालीवाल, रोहन दया ,देवेंद्र माली ,मृणाल शर्मा ,कमलेश डांगी, भूमि , चेष्टा खोईवाल ,नंदिनी गुर्जर को सम्मानित किया गया । समापन समारोह के मुख्य अतिथि रामावतार सिंह जाखड़ भारतीय वॉलीबॉल संघ के सीईओ, एशियाई वॉलीबॉल परिसंघ के उपाध्यक्ष एवम राजस्थान राज्य ओलंपिक संघ के अध्यक्ष तथा राजस्थान बॉलीबॉल संघ के सचिव थे। खिलाड़ियों एवं समापन समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जाखड़ ने कहा राजस्थान के करीब 99.9 प्रतिशत अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय बॉलीबॉल खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिल चुकी है । अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को खेलने दें ,जो अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे उनका भविष्य सुरक्षित करने के लिए हरदम भारतीय वॉलीबॉल संघ एक मजबूत पिलर की तरह आपके साथ खड़ा मिलेगा। प्रीमीयर लीग जैसे नवाचार करने पर आयोजक क्लब और उदयपुर जिला वॉलीबॉल संघ को दी बधाई देते हुए छःमाह में दूसरा लीग टूर्नामेंट करवाने का आव्हान करने पर उदयपुर के भामाशाह सौरभ पालीवाल ने विश्वास दिलाया की सभी को साथ लेकर छ माह में ही ऐसा करके दिखाएंगे।
बजरंग क्लब कविता को जिले की रजिस्टर्ड वॉलीबॉल एकैडमी बनाने का सुझाव देते हुए जिला बॉलीबॉल संघ को आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए। अध्यक्षता सौरभ पालीवाल व्यवसाई ने की। विशिष्ट अतिथि प्रभु लाल जाट राजस्थान वॉलीबॉल संघ के सहायक सचिव , देवनारायण धायभाई अध्यक्ष जिला वॉलीबॉल संघ , कन्हैयालाल धायभाई पूर्व सीनियर गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी , दुर्गेश धायभाई ,अजीत जैन वॉलीबॉल प्रशिक्षक उदयपुर क्रीडा परिषद ,लक्ष्मी लाल पोखरना भामाशाह ,स्वयंभू शर्मा पूर्व प्रधान पंचायत समिति बड़गांव, शिवलाल खटीक, भुवनेश ,संजय शर्मा ,ललित जोशी, देवली बाई पंचायत समिति सदस्य बड़गांव, भरत पालीवाल आदि थे। समापन समारोह में उदयपुर जिले की राष्ट्रीय खेल प्रतिभाओं का सम्मान किया गया तथा विजेता उपविजेता एवं अंतिम 8 स्थान प्राप्त करने वाली सभी टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किया गये। इस अवसर पर आयोजक क्लब के पुरोधा देवीलाल पालीवाल का अतिथियों के हाथों साफा पहनाकर स्वागत किया गया एवम प्रतियोगिता में तन मन धन से सहयोग करने वाले गांव के भामाशाहो , सभी आठ टीमों के कोच एवं निर्णायको को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।
