शिक्षक संघ राष्ट्रीय की जिला कार्यकारिणी बैठक एवं कर्तव्य बोध पखवाड़े का आयोजन

बांसडा,कन्हैया लाल मेनारिया । रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेह स्कूल में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला शाखा प्रथम उदयपुर की नवगठित जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक पुष्पेंद्र सिंह झाला जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गई । साथ ही स्वामी विवेकानंद एवं सुभाष चंद्र बोस की जयंतीयों के उपलक्ष में आयोजित कर्तव्य बोध पखवाड़े के तहत उनकी जीवन से प्रेरणा लेने के उद्देश्य से कर्तव्य बोध पकवाड़ा मनाया गया। इस अवसर पर सुंदरलाल जैन संयोजक प्रदेश अनुशासन समिति ,अभय सिंह राठौड़ प्रदेश उपाध्यक्ष प्संस्कृत शिक्षा, पुष्पेंद्र सिंह झाला जिलाध्यक्ष, भेरू लाल तेली,पूर्व जिलाध्यक्ष , सुधीर शर्मा जिलाउपाध्यक्ष,राजेंद्र सिंह सारंगदेवोत विभाग संगठन मंत्री ,चंदनमल बागड़ी जिला मंत्री ने अपना उद्बोधन देते हुए दोनों महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर के कर्तव्य बौद्ध के पथ पर शिक्षकों को अग्रसर होते हुए समाज के नव निर्माण में अपनी महत्ती भूमिका निभाने का आह्वान किया।

धन्यवाद ज्ञापन जिला शाखा के सभाध्यक्ष ओमप्रकाश आमेटा ने ज्ञापित किया। बैठक में जिला कार्यकारिणी में रिक्त रहे विभिन्न पदों पर जिलाध्यक्ष द्वारा जिला कार्यकारिणी के अनुमोदन के पश्चात सर्वसम्मति से रिक्त 12 पदों पर मनोनयन किया गया । इसके अतिरिक्त राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय
गंदोली के शारीरिक शिक्षक गोपाल मेहता को जिला मीडिया प्रभारी के पद पर ,पारस जैन को संयुक्त जिला मंत्री और शैलेश कोठारी को जिला सह संगठन मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया ।इसके अलावा विभिन्न शाखाओं में कुल 7 क्षेत्रीय संगठन मंत्री के पदों पर भी सर्वसम्मति से नियुक्तियां की गई।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!