श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज का परिचय सम्मेलन 29 जनवरी को
मावली,ओमप्रकाश सोनी । श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार मावली वल्लभनगर देहात का परिचय सम्मेलन 29 जनवरी को।इसकी जानकारी मावली वल्लभनगर देहात के अध्यक्ष ऊँकार लाल सोलिवाल ने बताया कि स्वर्णकार समाज भव्य युवक युवती का परिचय सम्मेलन 29 जनवरी को अमर पूरा भीण्डर में आयोजित किया जाएगा।जिसमे उदयपुर, राजसमन्द, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ जिले के स्वर्णकार समाज के लोग भाग लेंगे।
इस परिचय सम्मेलन के साथ मे भारतीय स्वर्णकार संघ ( बी एस एस ) संस्था जयपुर द्वारा डी सी हेंडीक्राफ्ट के अधिकारियों के माध्यम से आर्टिजन कार्ड भी बनाये जाएंगे।
यह कार्ड वर्तमान में मात्र इकलौती सरकारी पहचान है। जो स्वर्णकार समाज को अनेक लंबे संघर्ष के पश्चात मिली है। वह है गोल्डस्मिथ आर्टिजन कार्ड जो निःशुल्क रूप से केंद्र सरकार के हस्तशिल्प विभाग द्वारा जारी किया जा रहा है।
आर्टिजन कार्ड आवेदन हेतु दस्तावेज लाने होंगे।
आधार कार्ड की 2 फोटोकॉपी, बैंक खाते की पासबुक की फोटो कॉपी जिसमे आई एफ एस सी कोड अंकित हो ,स्वयं के पासपोर्ट साइज के 3 फ़ोटो ये साथ मे लाने है।
इसके लिए उदयपुर,प्रतापगढ,राजसमन्द,
चित्तोडगढ,डूंगरपुर,बांसवाडा,भीलवाड़ा जिले वाले आवेदन कर सकेंगे।
