कल्याणपुर : तेज रफतार से बाईक चलाने को टोकना पडा भारी, युवक की हुई मौत
कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । क्षेत्र के गुमानपुरा में शनिवार शाम 6ः00 बजे कालुलाल पुत्र हेमाराम मीणा और मोटरसाइकिल सवार युवको के बीच कहासुनी के चलते वाकया मौत मे तब्दील हो गया जिसमें कालुलाल की मौत हो गई । मृतक के भाई दिनेश कुमार ने रिपोर्ट में बताया कि शाम 6ः00 बजे कुछ बाईकसवार युवक तेज गति से बाइक चला रहे थे जिस पर मेंरे भाई कालुलाल व भतीजे राहुल ने बाइकसवारो को रोककर बाइक की गति कम करने की सलाह दी ।

जिस पर बाईकसवारो ने बाईक रोककर गाली गलौज कर कालुलाल व भतीजे के साथ कुछ देर गाली गलौच कर हाथापाई पर उतर आए। घटना की जानकारी कल्याणपुर थाने में दी गई जिस पर थाने से जाप्ता मौके पर पहुंचा दोनो पक्षो को पाबंद किया व सुबह थाने में आने की बात कही । इस बीच रात्रि 11 बजे मेरे भाई कालुलाल का दरवाजा खटखटाया । घर में बेसुध अवस्था में कालुलाल पडा हुआ था ,डर के मारे दरवाजा नहीं खोला । जिस पर युवको ने दरवाजे के बाहर गाली गलौच करते हुए अन्दर प्रवेश कर गए और मारपीट कर व भाग निकले ।

सुबह 4ः00 बजे डूंगरपुर हाॅस्पीटल के लिए जा रहे थे कि रास्ते में ही कालुलाल ने दम तोड दिया। घटना की जानकारी कल्याणपुर थाने में दी गई। मौके पर थानाधिकारी सुरेन्द्रसिंह मय जाप्ता पहुंचा । ऋषभदेव शव का पीएम कराने ले गए जहां देर शाम तक पीएम नहीं हो पाया। ।सांय 5ः00 बजे डिप्टी डुंगरसिंह घटनास्थल पर पहुंचे व मौके का जायजा लिया। रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक अनुसंधान शुरू कर दिया।
