नव मतदाताओ को जोड़ने के आव्हान के साथ भाजपा मावली मण्डल की बैठक

मावली,ओमप्रकाश सोनी । रविवार को भाजपा के प्रदेश व्यापी नवमतदाता अभियान को लेकर मावली मण्डल की कार्यशाला मावली के विद्यानिकेतन विद्यालय में सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता मावली मण्डल अध्यक्ष एवं ओबीसी मोर्चा जिला प्रभारी रोशन लाल सुथार ने की ,विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा जिला प्रभारी भरत भानु सिंह देवड़ा,एवं अभियान के विधानसभा प्रभारी छोगा लाल जाट थे। मण्डल अध्यक्ष रोशन लाल सुथार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नवमतदाता अभियान के अंतर्गत मजबूती से काम करना है। नवमतदाता को भाजपा से जोड़ना है सुथार ने कार्यकर्ताओं को रचना कर इस अभियान को गति देने के निर्देश दिए।साथ ही कहा कि यह अभियान महत्वपूर्ण है । महिला मोर्चा प्रभारी भरत भानु सिंह देवड़ा ने संगठन की रीति नीति से कार्यर्ताओं को अवगत कराया ।साथ ही कहा कि पुराने लोगो ने किस तरह संगठन का काम अभावो में रहकर किया उनके परिश्रम त्याग से ही आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। विधानसभा प्रभारी छोगा लाल जाट ने अभियान के बारे में बताया । जाट ने अभियान के तीनों चरणों के बारे मे बताया साथ ही कार्यकर्ताओ को एक जुट होकर संगठन के इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष मनोज पुजारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन द्वारा आयोजित मतदाता अभियान को युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरे परिश्रम से सफल बनाने का काम करेंगे।एवम पुजारी ने अभियान के अंर्तगत युवाओ को भाजपा से जोड़ते हुवे संगठन को मजबूत करने की बात कही बैठक का संचालन भाजपा महामन्त्री गोपीलाल चौबीसा ने किया ।इस अवसर पर मावली मण्डल अध्यक्ष रोशन लाल सुथार ,महिला मोर्चा प्रभारी भरत भानु सिंह देवड़ा,विधानसभा प्रभारी छोगालाल जाट,उपाध्यक्ष बादल शर्मा,गोपाल जाट,ओबीसी मोर्चा महामंत्री देवीलाल जाट,उपाध्यक्ष मोहन लाल गुर्जर,छगनलाल मीणा, मनोज शोभावत, मुकेश सोनी राजू सोनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!