शैक्षणिक भ्रमण की बस को सरपंच ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
संवादादाता : ओम प्रकाश स्वर्णकार
लोकेशन : मावली
मावली कस्बे के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली गांव की छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए मावली सरपंच भूपेंद्र सिंह गुर्जर ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना कराया। विद्यालय स्टाफ के प्रधानाचार्य रोशन मखीजा, शिव चरण आचार्य, शंकर जी जाट आदि स्टाफ गण मौजूद रहे।
