मावली महाविद्यालय में हुआ छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन

संवाददाता : ओम प्रकाश स्वर्णकार
लोकेशन-मावली

मावली कस्बे में स्थित राजकीय महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले जीते हुए सभी छात्र संघ पदाधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह और छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन हुआ ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धर्म नारायण जोशी विशिष्ट अतिथि चंद्रगुप्त चौहान मुख्य वक्ता एबीवीपी के वेदांत अग्रवाल रहे
इसके अलावा कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व जिला संयोजक और प्रांत कार्यकारिणी सदस्य प्रतीक पालीवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष निर्मल लोढ़ा, फलीचड़ा सरपंच छोगालाल जाट, कैलाश गाडरी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष सम्पत समोता, पूर्व एमएलएसयू अध्यक्ष भवानी बोरीवाल, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य कारण जाट, दीपक अग्रवाल, नगर मंत्री रौनक खत्री, लखन सोनी, बादल शर्मा, धीरज भट्ट , लव गुर्जर,राजेन्द्र सोनी, धीरज पुजारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

सभी अतिथियों का स्वागत छात्र संघ के जीते हुए चारों पदाधिकारी अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राव, उपाध्यक्ष सुरेश जाट, महासचिव जयपाल सिंह, संयुक्त सचिव रानी लोहार द्वारा किया।

कार्यक्रम मे नृत्य, संगीत की प्रस्तुति के साथ कई रंगारंग कार्यक्रम और पारितोषिक वितरण कार्यक्रम हुआ।

कार्यक्रम में विधायक धर्म नारायण जोशी ने आरो प्लांट लगाने की घोषणा हाथो हाथ की
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या ऋचा माथुर द्वारा की गई।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!