दो दिवसीय जयसमंद ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण का हुआ समापन
सराडा,नितेश पटेल । दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ।आयुष्मान भारत का जयसमंद ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण का समापन हुआ।समापन मे जिला शिक्षा अधिकारी प्रारभिक मुख्यालय चंद्र शेखर जोशी,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सराडा दुर्गेश मेनारिया,अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चंपालाल व्यास सराडा उपस्थित रहे।धन्यवाद जयसमद ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सहायक प्रशासनिक अधिकारी दिपेश कुमार परखोन व प्रशिक्षण प्रभारी मिनाक्षी परमार प्रधानाचार्य राउमावि श्यामपुरा द्वारा किया गया।

साथ ही भामाशाह सूरेश शर्मा अध्यक्ष पंचायतीराज शिक्षक संघ व नरेश चौधरी गोलछा एसोशिएट सोपस्टोन ड्यूस्टीब्यूटर कंपनी लिमिटेड उदयपुर (देवपुरा जोन) द्वारा भी कार्यालय को आवश्यक सामग्री भेट की घोषणा की।संचालक दुर्गा शंकर ने किया।सहयोगी देवीलाल चतुर्वेदी,भंवरलाल चौबीसा,अध्यापक कैलाश चन्द्र आमेटा ने अपना पुरा सहयोग कर प्रशिक्षण को सफल बनाया।
