चतुर राजकीय विद्यालय मे शुरु हुआ तीन दिवसीय शताब्दी समारोह
भींडर । नगर के चतुर राजकीय विद्यालय कानोड़ में मंगलवार को तीन दिवसीय चतुर शताब्दी समारोह का शुभारम्भ हुआ।
आयोजन समिति एंव नगरवासीयो द्वारा कोर्ट चौराहा कानोड़ से वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत सहित अतिथियो का स्वागत कर जुलुस के रुप में विद्यालय तक ले गये जहा पर समारोह का शुभारम्भ हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत रही। अध्यक्षता पुर्व पंचायत समिति प्रधान करण सिंह कोठारी तथा विषिष्ट अतिथि हनुमंत सिंह सारंगदेवोत , उपखण्ड अधिकारी मोनिका जाखड, एसीबीईओ भेरु लाल सालवी रहें । आयोजन समिति द्वारा अतिथियो का स्वागत सम्मान किया गया। स्वागताध्यक्ष सुनील शर्मा , सुभाष रांका ने सभी का स्वागत भाषण के साथ स्वागत किया और अतिथियो एंव वक्ताओ ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत ने कहा की बड़े गौरव की बात है की चतुर विद्यालय का नाम मेवाड़ में लिया जाता है ।
विधायक शक्तावत ने तहसील स्तरीय विद्यालयी वालीवाल खेलकुद प्रतियोगिता का ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता के शुभारम्भ की घोषणा कर खिलाड़ियो का शपथ दिलाई साथ ही मुख्य निर्णायक की विसल कैलाष चन्द्र चौबीसा को सौपी। इस दौरान चतुर राउमावि ए व लुणदा में चतुर, चतुर राउमावि बी व सीड में चतुर , सग्रामपुरा व राजपुरा में राजपुरा आकोला व तुलसी निकेतन ए में तुलसी की टीमे विजेता रही।
जम्बुरी से लौटे स्काउट गाईड तथा स्काउडर का विधायक शक्तावत ने स्वागत किया इस दौरान विभिन्न सास्कृतिक कार्यक्रमो में विद्यालय के वर्तमान व पुर्व छात्रो ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई । कार्यक्रम का सचालन राजेन्द्र व्यास ने किया।
