दुर्घटना से आहत डांगी परिवार को झाला ने दी 1 लाख की नकद सहायता
वल्लभनगर । विधानसभा क्षेत्र के कुराबड मंडल क्षेत्र मैं दो दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में हुई डांगी समाज की एक बालिका पार्वती की मौत को लेकर वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला ने गहरा शोक जताते हुए पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर अपनी ओर से पार्वती के पिता को एक लाख रुपए की नगद सहायता प्रदान की। विधानसभा प्रभारी व भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रहे हिम्मत सिंह झाला ने मंगलवार को कुराबड़ मंडल की पंचायतों का दौरा किया एवं डांगी समाज के इस परिवार में हुए दर्दनाक हादसे को लेकर इस गहरे आघात को सहने कि भगवान से प्रार्थना करते हुए परिवारजनों को सांत्वना दी। इस मोके पर कुराबड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष गंगाराम डांगी, प्रधान प्रतिनिधि देवी लाल मीणा, पूर्व सरपंच वाला राम डांगी, बोरी ईश्वर गुर्जर, गोपाल सिंह बोरी, मन्ना राम डांगी, आसठ मानाराम मीणा, पूर्व सरपंच गुडली नगा राम मीणा, धूलाराम डांगी, शंभू सिंह राणावत, संग्राम सिंह राठौड़ बेमला, रतन सिंह राठौड़, तरुण जाट, लालू राम गायरी, नवानिया वरदा डांगी, धनाराम डांगी भगा डांगी, हरीश डांगी सुरो का गुड़ा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
