वल्लभनगर विधायक ने मेनार में ट्रामा सेंटर का भूमि पूजन किया

वल्लभनगर । उपखंड की ग्राम पंचायत मेनार के सेठ मगनलाल जेठानंद पंचोंलिया राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेनार के लिए प्रदेश सरकार ने ट्रॉमा सेंटर के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति के बाद चिकित्सा विभाग द्वारा ट्रोमा सेंटर निर्माण के लिए मेनार डाक बंगला की भूमि चिन्हित की और चिन्हित के बाद ट्रोमा सेंटर हेतु विधिवत पंडित के द्वारा पूर्ण मंत्रोच्चार के साथ वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत के आतिथ्य में ढोल की थाप पर भुमि पूजन हुआ। इस दौरान विधायक प्रीति शक्तावत ने कहा कि मेनार डाक बंगला नेशनल हाईवे 48 पर स्थित ऐतिहासिक धरोहर को गिराया नहीं जा रहा है, बल्कि उसकी तो इस ट्रोमा सेंटर निर्माण के साथ ही मरम्मत की जाएगी । कार्यक्रम की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष मेनार प्रकाश चंद्र लुणावत ने की, मुख्य अतिथि वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत थी, विशिष्ट अतिथि की श्रृंखला में सीएमएचओ उदयपुर डॉ. शंकर एच बामनिया, बीसीएमओ कुलदीप लौहार, बीसीएमओ संकेत जैन, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर निवेदिता जोशी, पूर्व सरपंच मेनार ओंकारलाल भलावत, राजकुमार गुर्जर, सोहनलाल हरजोत, मांगीलाल जाट, सलीम मोहम्मद आदि थे। कार्यक्रम का संचालन यूथ अध्यक्ष कांग्रेस मेनार ओमप्रकाश मेनारिया ने किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!