दी उदयपुर ट्रांसपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन ने रामपुरा में 75 स्वेटर किए वितरण,स्वेटर पाकर गरीब बच्चों के चेहरों पर नजर आई खुशियों की गर्मी

उदयपुर,नितेश पटेल । दी उदयपुर ट्रांसपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन ने राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय रामपुरा में गरीब जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को 75 स्वेटर वितरण किए।
ट्रांसपोर्ट अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणावत ने कहा कि ऐसे छात्र -छात्राएं जो परिवार से गरीब व असहाय हैं उन्हें आगे बढ़ने के लिए मदद की आवश्यकता होती है ऐसे में भामाशाह व समाजसेवी संस्थाओं को आगे आकर ऐसे छात्र-छात्राओं की मदद करनी चाहिए।हमारी टीम हर जरूरतमंद व्यक्ति की सेवा के लिए तत्पर है।कृष्णा कल्याण संस्थान की संस्थापिका माया बहन ने कहा कि परोपकार के कार्य में सबसे आगे रहना चाहिए।

इस मौके पर मनप्रीत सिंह खेड़ा,सतीश भराडिया,रणवीर,राजेश लाहोटी,रमेश शर्मा,महेश तंवर,बहादुर सिंह,रणजीत सिंह शेखावत,सुरेंद्र चौधरी मौजूद रहे।प्रधानाध्यापिका शीला शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!