शीत लहर से फसलों के नुकसान की भरपाई की मांग
पत्रकार-ओम प्रकाश स्वर्णकार
लोकेशन-मावली
उदयपुर जिले के मावली कस्बे मे सोमवार को तापमान गिरने,शीत लहर चलने एवं पाला गिरने से मावली तहसील क्षेत्र में फसलों को काफी नुकसान हुआ है। जिसके लिए मावली कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू के नेतृत्व में उपखण्ड कार्यालय पर तहसीलदार पर्वत सिंह को ज्ञापन सौपा।उसमे बताया कि लगातार तापमान गिरने से गेँहू,सरसो,चना,अफीम,मेथी, बेंगन, टमाटर आदि फसलों को काफी नुकसान हुआ जिसका मुआवजा देकर किसानों को राहत दी जाए।
जिसमे मावली ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू,पंचायत समिति अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, मावली जैन समाज के अध्यक्ष रोशन लाल जैन,देवेन्द्र श्रीमाली,मांगी लाल टेलर,प्रहलाद पालीवाल, आतिक मेवाती,गिरिराज जोशी,उदय लाल जाट,गणेश गुर्जर,मोहनलाल पालीवाल आदि मौजूद रहे।
