राष्ट्रीय गौ विज्ञान लेखन प्रतियोगिता 19 को
पत्रकार-ओम प्रकाश स्वर्णकार
लोकेशन-ईटाली (मावली)
उदयपुर जिले के मावली पंचायत समिति के ग्राम पंचायत ईटाली में फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी एवं गौ विज्ञान एवं ग्राम विकास मंच न्यास के संयुक्त तत्वाधान में भारतीय गौ संरक्षण एवं बचाव पर राष्ट्रीय लेखन प्रतियोगिता का आयोजन 19 जनवरी सोशल मीडिया पर आयोजन होगा।
कार्यक्रम संयोजक एवं फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार भारतीय गौ संरक्षण एंव बचाव के उद्देश्य को लेकर सोशल मीडिया द्वारा अपना संदेश आमजन तक दे सकेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मान नरेन्द्र जोशी , गौ विज्ञान एवं ग्राम विकास मंच न्यास अहमदाबाद से डिजिटल माध्यम से भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट सम्मानित अतिथि डॉ. लक्ष्मीनारायण आमेटा पर्यावरणविद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच कांकरोली से डिजिटल माध्यम से शिकस्त करेंगे। कार्यक्रम के संचालन डॉ. ओमप्रकाश किराड़ के राष्ट्रीय गौ संरक्षण एवं बचाव के उद्देश्य देशभर से गौ संरक्षक प्रतिभाग करेंगे। जिसमें गौ की पारंपरिक पद्धति प्राचीन पद्धति कथा वर्णन , गाय के दूध से मिलने वाले पौष्टिक ता के आधार पर प्रोडक्ट का वर्णन करना, गांव की गंभीर बीमारी का वर्णन करते हुए उसके बचाव , भारतीय गौ संरक्षण भारतीय गौशाला व्यवस्था, गाय के मल मूत्र से औषधि उपयोग एवं वर्मी कंपोस्ट बायो कंपोस्ट आदि विषयों पर लेखन एवं कविता लिख सकते हैं। लेखन में श्रेष्ठ प्रतिभागी को गोवर्धन शिरोमणि सम्मान से अलंकृत कर किया जाएगा तथा चयनित लेख एवं कविता को भारतीय गौवंश संरक्षण की एक पहल राष्ट्रीय पुस्तक में स्वयं के नाम से प्रकाशित होगी।
