बजरंग सेना द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में किंग कानोड़ विजयी रहे
वल्लभनगर । उदयपुर जिले के कानोड़ नगर में सोमवार को दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रातः 11:00 बजे फाइनल मैच किंग कानोड़ वर्सेस महाकाल क्लब के बीच खेला गया किंग क्लब ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का निर्णय लिया और महान नंदावत के अर्धशतक के साथ136 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया महाकाल क्लब 76 रन ही बना पाई।समापन समारोह में बजरंग सेना सुप्रीमो बजरंग दास वैष्णव अंतिम चौधरी जयसूर्या लखारा प्रतीक सुथार देवेंद्र सेन भूपेश वैष्णव ने प्रथम विजेता टीम को ट्रॉफी व 11000 का नगद पुरस्कार और द्वितीय विजेता को ट्रॉफी व 5000 का नगद पुरस्कार व मैन ऑफ द सीरीज राजू जाट को ट्रॉफी दी गई बजरंग सेना टीम ने दोनों ही विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
