कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा शूरू
वल्लभनगर । कस्बे के निकटतर्वी गांव धाकड़ों का खेड़ा (रामपुरा) में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा समाज के पंचायती नोहरे में कलशयात्रा के साथ शुरू हुई। 101 कलशों के साथ कलशयात्रा गांव से गुजरती हुई पंचायती नोहरे में पहुंची जहां कथा वाचक मध्यप्रदेश कुलमिया सिंगोली के कथावाचक प्रमोद तिवारी के सानिध्य में सात दिवसीय की स्थापना की गई। एवं कथा का शुभारंभ किया गया।
