विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन के प्रथम बार ऋषभदेव आगमन पर स्वागत

ऋषभदेव । विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन पहली बार ऋषभदेव पधारने पर श्री दिगंबर जैन तीर्थ रक्षा कमेटी एवं दिगंबर जैन समाज ने भव्य स्वागत किया । इससे पूर्व जैन ने भगवान ऋषभदेव मंदिर मैं दर्शन कर बहुत अभिभूत हुए उन्होंने शिल्प एवम वस्तु कला का अद्भुत नमूना बताया दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष ने भूपेंद्र कुमार जैन ने मंदिर की इतिहास एवं शिल्प कला के बारे में विस्तृत जानकारी दी जैन का महामंत्री प्रदीप कुमार जैन कोषाध्यक्ष प्रदुमन कुमार जैन कार्यकारिणी सदस्य बसंतीलाल किकावत राजेश पंचोली ने माल्यार्पण कर पगड़ी पहनाकर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया ।

उनको भगवान ऋषभदेव की तस्वीर भी भेट की मंदिर से जोहरी बाजार में गजेंद्र भंवरा धनपाल भंवरा,आनंद भवरा,सुमेश किकावत,दिव्यांक वाणावत, रितेश भंवरा ने पगडी पहनाकर दुपट्टा ओढ़ा कर माल्यार्पण किया जगह जगह रास्तों में लोगों ने अभिवादन किया बाद में कांच का मंदिर में दिगंबर जैन समाज की ओर से स्वागत समारोह आयोजित किया गया जिसने जैन ने सम्मेद शिखर आंदोलन के चरणबद्ध कार्यक्रम को प्रस्तुत कर भावी योजना के बारे में बताया ।

उन्होंने कहा भगवान महावीर की अहिंसा मार्ग पर चल कर तीर्थो की हम रक्षा करेंगे ज्ञातव्य रहे जैन ने सम्मेद शिखर तीर्थ को पवित्र तीर्थ घोषित करने के लिए दिल्ली के ऋषभ विहार में आमरण अनशन पर बैठे थे वे यहां से डूंगरपुर के लिए प्रस्थान कर गए समारोह में समाज सेठ राजमल कोठारी अध्यक्ष सुरेश कोठारी ,महामंत्री प्रकाशचंद्र भाणावत , राजकुमार भंवरा , दिगंबर जैन गुरुकुल के महामंत्री सुंदरलाल भाणावत, रमेश चंद्र मेहता,मनीष किकावत सहित कई गण मान्य समाज जन उपस्थित थे

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!