आगामी शिवरात्रि महोत्सव की तैयारी को लेकर नीलकंठ महादेव विकास समिति की हुई बैठक
बांसडा,कन्हैया लाल मेनारिया । नीलकंठ महादेव विकास समिति राणेरा की पाल ढूंढिया नांदोली खुर्द की बैठक शनिवार को मंदिर परिसर में हुई। बैठक में कमेटी के सभी सदस्यों द्वारा आगामी शिवरात्रि मेले के संबंध में चर्चा की गई जिसमें हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय विशाल मेले का आयोजन रखा गया एवं तीन दिवसीय सांस्कृतिक प्रोग्राम भजन संध्या, इनामी योजना आदि कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई एवं पार्किंग स्थल डेकोरेशन इत्यादि व्यवस्थाओं हेतू निर्णय लिए गए। मीडिया प्रभारी हेमेंद्र लोहार ने बताया की समिति अध्यक्ष मांगीलाल चौबीसा,सचिव ललित सिंह भाटी, कोषाध्यक्ष देवी लाल जाट जगदीश चंद्र लोहार, उपाध्यक्ष भैरूलाल जाट, सह सचिव शंकर प्रसाद गाडरी, पुष्कर प्रजापत, किशन चौबीसा, ईश्वर गिरी गोस्वामी,अमरचंद जाट, बंशी लाल चौबीसा, गुलाब सिंह, कैलाश लोहार, सोनू लोहार, संदीप चौबीसा एवं अन्य सदस्यगण इस अवसर पर मौजूद रहे।।
