मावली : ब्लॉक निष्पादन बैठक आयोजित हुई

पत्रकार-ओम प्रकाश स्वर्णकार
लोकेशन- मावली

मावली कस्बे में शुक्रवार को स्थानीय ब्लॉक के रा उ मा विद्यालय के परिसर हॉल में जनवरी माह की समिक्षा एवं नियोजन बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार ने की । ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधान/प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संदर्भ व्यक्ति सोहन लाल बुनकर ने शाला दर्पण पर समस्त गतिविधियों को ऑन लाईन अद्यतन करने,बाल गोपाल योजना , आयरन टेबलेट की प्रगति, वॉलिंटियर सूचना आदि की जानकारी दी। यू डाईस भरने में शेष रहे विद्यालयों को शिघ्र भरने, रैंकिंग सुधार आदि पर जानकारी दी। एसीबीईओ प्रथम प्रकाश चंद्र चौधरी ने पांच वी एवं आठवीं बोर्ड परीक्षा आवेदन के बारे में विस्तार से बताया।
पुस्तकालय की पुस्तकें मावली जंक्शन विद्यालय से प्राप्त करने हेतु निर्देश दिए। नि: शुल्क गणवेश (यूनिफॉर्म) वितरण की प्रगति एवं सम्बन्धित जानकारी दी। वार्षिक उत्सव आयोजन करने हेतु जानकारी दी। जवाहर नवोदय विद्यालय मावली से प्रभारी ने प्रवेश आवेदन पत्र भरवाने की जानकारी दी। विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों हेतु संदर्भ शिक्षक राधेश्याम व पंकज कुमार ने विचार व्यक्त किए। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार ने समग्र शिक्षा की समस्त गतिविधियों को विस्तार से समझाया गया।

ब्लॉक के प्रधानाचार्य, स्टाफ द्वारकेश जोशी,करण सिंह राव, चुन्नी लाल अहीर, भगवत प्रसाद बुनकर, पवन नागौरी, कमल सिंह सहित उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!