चारगदिया मे वार्षिकोत्सव सम्पन्न
बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । निकटवर्ती चारगदिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में संस्थाप्रधान पवन कुमार चौबीसा की अध्यक्षता, किशनलाल जाट, समाजसेवी के मुख्य आतिथ्य एवं अब्दुल कादिर पार्षद नगरपालिका भीण्डर के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी मॉ शारदा के दीप, अगरबत्ती प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण से हुआ। प्रारम्भ में संस्थाप्रधान द्वारा अतिथि स्वागत करते हुए विद्यालय की शैक्षिक, सहशैक्षिक एवं भौतिक गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अन्तर्गत छात्र छात्राओं द्वारा देशभक्ति गान, देशभक्ति गीत, एकल नृत्य, युगल नृत्य, समूह नृत्य, कविता पाठ एवं एकाभिनय आदि की बहुत ही सुन्दर, आर्कषक एवं मनमोहन प्रस्तुतियां प्रदान की। वर्षपर्यन्त सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बालक बालिका को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को पूर्व प्रधानाचार्य मोहनलाल रेगर “शेर”, राउमावि नीमडी के प्रधानाचार्य गजेन्द्र आवोत, चिकित्सा अधिकारी डॉ. सन्दीप जाट, सरपंच प्रतिनिधि देवीलाल मीणा तथा सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रभाकर उपाध्याय आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में बडी संख्या में अभिभावक मौजूद थे। संचालन रामचंद्र पालीवाल, स्काउटर ने किया।
