रुण्डेड़ा में विधानसभा स्तरीय तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रीमियर लीग का हुआ आगाज, विधायक ने फीता काटकर एवं ध्वजारोहण कर किया प्रतियोगिता का उद्घाटन

युवाओं ने दिखाया दमखम, उद्घाटन मैच में चारभुजा मोबाइल इंटाली ने मंगल आयरन प्लाज़ा भटेवर को 2-1 से मात दी

अंगूर का गुच्छा एक साथ होने पर उसका अस्तित्व एवं मोल होता है : विधायक प्रीति शक्तावत

बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । ग्राम पंचायत रूंडेडा में विधानसभा स्तरीय तीन दिवसीय रुण्डेड़ा वॉलीबॉल प्रीमियर लीग का आगाज शुक्रवार सुबह 10 बजे बगरू खेल मैदान पर आदर्श क्लब के तत्वाधान में मुख्य अतिथि वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत द्वारा फीता काटकर एवं ध्वजारोहण के साथ किया गया। उद्घाटन समारोह की शुरुआत माँ सरस्वती को दिप प्रज्वलित कर हुई। कार्यक्रम में आदर्श क्लब द्वारा सभी मेहमानों का स्वागत किया गया। वही विधायक का क्लब एवं ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों एवं एनसीसी केन्डेडस् द्वारा सलामी के साथ स्वागत किया एवं स्कूली बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। वही रुण्डेड़ा के भावेश अकावत द्वारा दिवंगत विधायक गजेंद्र सिंह की स्वयं द्वारा बनाई हुई तस्वीर विधायक को भेंट की।
उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत थी, कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी मोतीलाल भट्ट ने की, विशिष्ट अतिथि के रूप वल्लभनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रकाश मेनारिया, पूर्व सरपंच शांता किशन मेनारिया, सीआई वल्लभनगर घनश्याम देवड़ा, सोहनलाल हरजोत, सीआर प्रतिनिधि हेमंत हिमावत, रामेश्वरलाल मेघवाल, प्रकाश जणवा, शंकरलाल हरजोत, रमेश जणवा, कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता दिनेश मेनारिया ने किया। इस दौरान विधायक प्रीति शक्तावत ने कहा कि अंगूर का गुच्छा एक साथ होने पर उसका अस्तित्व एवं मोल होता है अगर वह टूट कर अलग हो जाए तो उनका कोई मोल नहीं है। उसी प्रकार भाईचारे से हम सब को एक साथ रहकर हर समस्या और बाधा को मिल कर हल करना है।
वही बताया कि खेल से अपनी मानसिक, शारिरिक क्षमता बढ़ती है, जीवन में खेल जरूरी है और सभी खिलाड़ी प्रत्येक मैच को खेल भावना से खेले, और एक की हार तो दूसरे की जीत तो होती है। लेकिन खेल परस्पर मेलमिलाप बढ़ता है और इस प्रकार खेलो से गांव की प्रतिभाएं निखरती है।

शुक्रवार के खेल परिणाम

उद्घाटन मैच चारभुजा मोबाइल इंटाली और मंगल आयरन प्लाज़ा भटेवर के बीच खेला गया, जिसमें रोमांचित मुकाबले में चारभुजा मोबाइल इंटाली ने जीत दर्ज की। अन्य मैच में सुनील कूकड़ा टीम ने मयूर एंड आरसीजेड को, द्रोणाचार्य कॉलेज भींडर ने चामुण्डा लॉजिस्टक उदयपुर को, दिव्या एसोसियेट उदयपुर ने जेकेबी जिम वल्लभनगर को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।

प्रतियोगिता में 12 टीमो ने लिया भाग

दिनेश मेनारिया, डॉ. रघुनाथ जाट ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विधानसभा क्षेत्र के कुल 200 खिलाड़ियों का लॉटरी के माध्यम से चयन हुआ है, जिन्हें 12 स्पॉन्सर द्वारा खरीदा गया है, जिसमे स्पॉन्सर द्रोणाचार्य कॉलेज भींडर, स्वास्तिक कंप्यूटर उदयपुर, मंगल आयरन प्लाज़ा, चामुण्डा लॉजिस्टक, दिव्या एसोसियेट, सुनील कूकड़ा टीम, ओंकारेश्वर ग्रुप, चारभुजा मोबाइल इंटाली, जेकेबी जिम, मयूर एंड आरसीजेड, होटल रुद्राक्ष, वत्स एकेडमी उदयपुर शामिल है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!