स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में (राष्ट्रीय युवा दिवस) पर रैली का आयोजन
बिछीवाड़ा । गुरुवार को आइडीअल पब्लिक सेकेंडरी स्कूल बिछीवाड़ा ने रंगारंग रैली का आयोजन किया कार्यक्रम का आगाज स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि बिछीवाड़ा थानाधिकारी अनिल जी देवल एवं भुवनेश जी चौहान peeo साहब श्री विश्राम जी भगोरा एवं अध्यक्ष रिंकेश जी जैन एवं निदेशक विख्यात जैन ने किया किया एवं हरी झंडी द्वारा रैली का प्रस्थान आगाज किया ।

रैली में विभिन्न प्रकार की झांकियां स्वच्छ भारत, सड़क सुरक्षा ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ निकाली गई वेश भूषा रानी लक्ष्मीबाई ,भारत माता, आदि रैली का मुख्य आकर्षक विद्यालय के बालक बालिका द्वारा बैंड या रंग-बिरंगी वेशभूषा में निकाली गई साथ ही जोश के साथ नारे भी लगा रहे थे।

रैली को देख गांव वासी भी बड़े उत्साहित हुए रैली को सफल बनाने में समस्त विद्यालय परिवार एवं पुलिस प्रशासन का भी भरपूर सहयोग रहा। रैली की व्यवस्था बनाए रखने का सहयोग श्री राजेंद्र कुमार पांडोर एवं श्री रॉकी श्रीमाल ने किया एवं आभार संस्था प्रधान श्री एमआई खान ने प्रकट किया।
