15 सूत्री मांगो को लेकर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ उपशाखा सेमारी ने सौंपा ज्ञापन

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 15 सूत्री मांगों को पूर्ण कराने हेतु अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ उपशाखा सेमारी द्वारा आज मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के नाम उपखण्ड अधिकारी श्री पीरूलाल जीनगर को ज्ञापन सौंपा।7, 14, 21, 28, 32 वर्ष की सेवा पर पदोन्नति पद का वेतनमान वेतन विसंगति दूर करने जनवरी 2019 से जून 2021 तक के महंगाई भत्ते के एरियर का नगद भुगतान करने
संविदाकर्मियों को नियमित करते हुए अस्थाई भर्ती प्रक्रिया पूर्णतया बंद करने नो वर्क नो पे के 05 अक्टूबर 2018 के आदेश को प्रत्याहरित करने RGHS के तहत चिकित्सा सुविधा हेतु कर्मचारियों के वेतन से कटौती को बन्द करने सहित 15 सूत्री मांगे है जिनमें से कुछ पर तो पूर्व में समझौता भी हो चुका है उसे लागू कराने की मांग की गई।उपशाखा सेमारी के महासंघ संयोजक गजेंद्र गिरी गोस्वामी, सह संयोजक खुमाण सिंह चौहान,ग्राम विकास अधिकारी संघ जिलाध्यक्ष शंकर कुम्हार, उपशाखा अध्यक्ष हेमंत कुमार मीणा, भू अभिलेख निरीक्षक सुभाष मीणा, मंत्रालयिक कर्मी राहुल मीणा सहित विभिन्न विभागों के कार्मिक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!