भींडर में उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन

वल्लभनगर । भींडर उपखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन गुरुवार को पंचायत समिति वीसी हॉल में आयोजन किया गया। जनसुनवाई में अध्य्क्षता भींडर उपखण्ड अधिकारी मोनिका जाखड़ ने की इस मौके पर जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने भी भाग लिया। जनसुनवाई में 57 परिवाद प्राप्त हुए। जिसमें 23 परिवादों का निस्तारण त्वरित किया 34 परिवादों को कार्यवाही के लिये संबंधित अधिकारियों को भेजे गए हैं।
विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने वरणी के एक परिवाद में शांतिपूर्ण तरीके से जांच व कार्रवाई के लिए उपखण्ड अधिकारी भींडर व विकास अधिकारी पंचायत समिति को दिशा निर्देश दिए साथ ही ब्लॉक में फूड पार्क नवीन पीएचसी व सीएचसी की समीक्षा ली जनसुनवाई में पंचायत से आमजन ने समस्याएं बताई जिस पर अधिकारियों ने हाथों-हाथ समस्या का समाधान किया। जनसुनवाई में भींडर उपखण्ड अधिकारी मोनिका जाकड़,भींडर तहसीलदार सुनीता सांखला,कानोड़ तहसीलदार योगेंद्र वैष्णव,पंचायत समिति विकास अधिकारी विशाल सीपा, प्रधान हरिसिंह सोनीगरा, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे थे

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!