विधायक ने किया बालिका विद्यालय व खाद्यान्न भंडार का उद्घाटन,विधायक ने नौनिहालों को बांटी टॉफियां

वल्लभनगर । उपखंड क्षेत्र के बाठरडा खुर्द में राजकीय बालिका विद्यालय व खाद्यान्न भंडार सहित पनघट का उद्घाटन विधायक प्रीति कुंवर शक्तावत ने फीता काटकर किया।
डीएमएफटी द्वारा बालिका विद्यालय 24 लाख 45 हजार की लागत से निर्मित भवन का उद्घाटन करते हुए विधायक ने बालिकाओं को पढ़ लिख कर जिले का नाम रोशन करने को कहा। वहीं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र दीपक प्रजापत को गणित विषय में सौ प्रतिशत लाने पर विधायक ने 11 सो रुपए की राशि भेंट कर बधाई दी। और उन्होंने इनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर विधायक का स्वागत किया।

स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्या किरण कोटिया ने अपनी मांग को रखते हुए कहा कि मांगा उसी से जाता है जो देता है और लेब, प्रधानाचार्य कक्ष, वह दो कमरों की मांग रखी। वहीं विधायक ने कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा की पढ़ाई के क्षेत्र में कोई कमी नहीं आ रही है। और सड़कों के जाल बिछाते जा रहे हैं। अयोध्या पार्क के लिए पांच लाख की वितिय स्वीकृति हो चुकी है। वहीं रावत समाज के लिए शमशान घाट, सतावल में दो पानी की टंकी निर्माण की घोषणा की। वहीं विधायक प्रीति शक्तावत द्वारा नौनिहालों को टॉफी वितरण की गई जिस पर नौनिहाल खुशी से झूम उठे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच इंद्र कुंवर , विशिष्ट अतिथि सीबीईओ अनिल पोरवाल रहे। इस मौके पर वल्लभनगर ब्लॉक अध्यक्ष चंद्र प्रकाश मेनारिया वाना, भींडर ब्लॉक अध्यक्ष खेमराज मीणा,बाठरडा खुर्द सरपंच प्रतिनिधि पदम सिंह सारंगदेवोत, उपसरपंच प्रदीप पदमावत, पूर्व यूथ अध्यक्ष श्याम लाल मेनारिया, पूर्व पंचायत समिति सदस्य चंदन कुंवर, युवा नेता राधेश्याम सोनी, नंदलाल पांचावत, भूरालाल डूंगावत, सत्यनारायण लोहार, वार्ड पंच दल्ली चंद, तारा सेन, धन्ना बाईं, चेतन रावत, मांगी लाल गाडरी आशा सहयोगिनी कुंता, प्रियंका सहित स्थानीय विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। इस बीच विधायक ने कहा कि राहुल गांधी से सीख लेते हुए आगामी 26 जनवरी से देश भर में और हमारे विधानसभा क्षेत्र में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान शुरू किया जाएगा, जिसके तहत ब्लॉक, पंचायत और बूथ के स्तर पर लोगों से संपर्क साधा जाएगा।

विधायक ने विधायक ने किया विद्यालय में औचक निरीक्षण

विद्यालय का उद्घाटन करने के पश्चात खरसान पंचायत अंतर्गत मावली में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में औचक निरीक्षण किया जिसमें बच्चों को सवाल पूछे गए वही विद्यालय के स्टाफ को आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!