रा उ मा वि धारता में वार्षिकोत्सव मनाया
वल्लभनगर । निकटवर्ती रा उ मा वि धारता में बुधवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य शांतिलाल एकलिंगदासोत ने की। मुख्य अतिथि भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा प्रबंधक रवि नेगी थे। इसके अलावा भेरूलाल अहीर, निरंजन मीणा, प्रवीणा सामरिया, कृष्णवल्लभ चौबीसा, जानकीलाल चौबीसा, सज्जन चौधरी आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक व देशभक्ति गीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियां दी। एकल गीत-नृत्य, समूह गीत-नृत्य, एकांकी आदि ने ग्रामीणों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में गत वर्ष के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व पारितोषिक प्रदान किया गया। विद्यालय में निःशुल्क अपनी सेवाएं प्रदान करने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक कृष्णवल्लभ चौबीसा का भी विद्यालय द्वारा सम्मान किया गया। अतिथियों का स्वागत नरपत सिंह राठौड़, राजेश जैन ने किया ।
