भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

वल्लभनगर । भारतीय किसान संघ ने प्रदेश के किसानों की विभिन्न समस्याओं का समाधान कर आर्थिक स्तर पर सुधार लाने सहित कई मांगों को लेकर तहसील मुख्यालय पर सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री, सिंचाई मंत्री, सहकारिता मंत्री ,खाद्य आपूर्ति मंत्री के नाम तहसीलदार कानोड़ को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश में अधिकतर किसान अभी भी वर्षा आधारित खेती पर निर्भर है प्रदेश अन्य पड़ोसी राज्यों की तुलना में सिंचित रकबा बढ़ाने मे भी अत्यधिक पिछड़ा हुआ है अतः प्रदेश में लंबित नहरी परियोजना को पूरा करते हुए मौजूदा नहरी परियोजनाओं का विस्तार कर किसानों को नहरी सिंचाई का पानी उपलब्ध करवाकर प्रदेश का सिंचाई रकबा बढ़ाया जावे। फसल उत्पादन की बढ़ती लागत को कम करने हेतु कृषि आदान से जीएसटी खत्म करते हुए जीएसटी काउंसिल में प्रदेश सरकार की ओर से प्रस्ताव भेजने। मध्य प्रदेश व तेलंगाना की तर्ज पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि राशि में प्रदेश की ओर से राशि जोड़कर सभी किसानों को ₹15000 की किसान सम्मान निधि राशि सीधे बैंक खातों में देने, रात्रि में किसानों को बिजली सप्लाई नहीं देकर दिन में पुरी बिजली सप्लाई देने सहित कई मांगों का मांग पत्र ज्ञापन के रूप में सरकार को सौंप कर जल्द किसानों की मांगों को प्रमुखता से पूरा करने की मांग की गई । इस दौरान जिलाध्यक्ष छगन लाल जाट, कानोड़ तहसील अध्यक्ष नर्बदा शंकर मेनारिया , अभिषेक श्रीमाली, कैलाश मेनारिया, इंद्रमल पाटीदार, सारंगपुरा भिंडर उपसरपंच रमेश चंद्र पाटीदार ,शंकर लाल पाटीदार सहित कई किसान उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!