धारता में तीन दिसवीय मेला 13 से होगा शुभारंभ

वल्लभनगर । शहर के निकटवर्ती धारता गांव के प्रसिद्ध शनिमहाराज के मन्दिर पर लगने वाले प्रतिवर्ष तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ 13 से होगा जो 15 जनवरी तक मेला भरेगा। शनिदेव नवयुवक मंडल की और से 14 जनवरी शाम को एक शाम श्री शनिदेव के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन रखा गया है जिसमे भजन गायक अर्जुन राणा व शूरवीर कोटड़ा के द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। मेले में चकरी डॉलर मौत का कुआं आदि मनोरंजन के साधन होंगे। मेले को लेकर नवयुवक मंडल के सदस्यों द्वारा तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!