बग्गड़ ग्राम पंचायत में भारत जोड़ो अभियान
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का संदेश आमजन तक पहुंचाया विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने
भींडर । वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत मंगलवार को बग्गड़ ग्राम पंचायत में पहुंची।
जहा पर विधायक ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया गया व कांग्रेस के भारत जोड़ो अभियान व हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का संदेश आमजन तक पहुंचाया। साथ ही ग्रामीणों ने विधायक को जन समस्या बताई जिस पर विधायक शक्तावत ने अधिकारियो से वार्तालाप कर समस्या समाधान करने को कहा। गावों में महिला शक्ति और युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और हवा नहीं ये आंधी हैं मेवाड़ की इंदिरा गांधी हैं के नारों से सभी गावों का दौरा किया।गावों की समस्याओं को जानने के लिए विधायक ने पैदल चल कर वास्तविक स्थिति को देखने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम शुरू किया हैं इससे पहले भींडर पंचायत समिति की बड़गांव और हिंता ग्राम पंचायत के गांवों का दौरा किया था।
कार्यक्रम में नव निर्वाचित वल्लभनगर ब्लॉक अध्यक्ष चंद्र प्रकाश मेनारिया वाना,भींडर ब्लॉक अध्यक्ष खेमराज मीणा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान बग्गड़ सरपंच प्रतिनिधि राकेश रावत,ठाकुर साहब बग्गड़ अनिरुद्ध सिंह,पंचायत समिति सदस्य मांगी लाल रावत,भेरू सिंह,भवर सिंह,राम सिंह,देवीलाल रावत, लोगर रावत बिलकवास,वेणीराम मेघवाल,निर्मल सिंह शक्तावत, लाल रावत,भारत रावत,मोती लाल रावत, दोला रावत,पूर्व यूथ अध्यक्ष श्याम लाल मेनारिया,सरपंच संघ अध्यक्ष भेरू सिंह राणावत,पूर्व पंचायत समिति सदस्य भेरू लाल पाराशर,पूर्व सरपंच दिनेश पटेल,वार्डपंच पंकज मेहता,सरपंच प्रतिनिधि वाना रमेश दमामी, बासड़ा सरपंच प्रतिनिधि रमेश जाट,राजेंद्र पोखरना,मुकेश चौबीसा,राम सिंह पूनिया, राजु टांक,गणेश गिरी गोस्वामी,राजेंद्र बोकड़िया, एडवोकेट मुरलीधर मेघवाल सहित खेरोदा,बग्गड़ आदि के कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।
