वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने खेताखेड़ा वासियों को दी बड़ी सौगात

सालों पुरानी खेताखेड़ा की मांग हुई पूरी

वल्लभनगर । वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने विधानसभा क्षेत्र के सारगपुरा भीण्डर ग्राम पंचायत क्षेत्र के राजस्व गांव खेताखेड़ा की सालों पुरानी मांग को घोषणा के 40 दिनों में ही पुरा कर विद्यालय क्रमोन्नति का वादा निभा दिया जिसको लेकर ग्राम वासियों में खुशी का माहौल है तो वही ग्रामीणों ने वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत का आभार जताते हुए कहा कि हमारे सालों पुरानी मांग को 40 दिनों में पूरा कर विधायक शक्तावत ने ग्राम वासियों को बहुत बड़ी सौगात दी है जिससे गांव सहित क्षेत्र के सैकड़ों बच्चों को सुलभ रूप से उच्च शिक्षा मिल पाएगी।
निदेशक माध्यमिक शिक्षा विभाग राजस्थान बीकानेर के शासन उप सचिव प्रथम भारतेंद्र जैन ने आदेश जारी करते हुए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खेताखेड़ा को सत्र 2022 -23 से ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेताखेड़ा में क्रमोन्नत करने का पत्र जारी किया जिसकी जानकारी ग्रामीणों को मिलते ही ग्राम वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई । ग्रामीणों ने वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत का आभार जताते हुए कहा कि सालों पुरानी हमारी मांग को मात्र 40 दिन में आपने पूरा कर दिया आपका हमारे ऊपर बहुत बड़ा एहसान है। हमारे गांव के लिए बहुत बड़ी सौगात है। वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने गत 22 नवंबर को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खेताखेड़ा में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में ग्राम वासियों की मांग पर इसी सत्र में उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत का वादा किया था जिस वादे को वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेंद्र शक्तावत ने पूरा किया। इससे बालिका शिक्षा को बहुत बढ़ावा मिलेगा।
गांव में उच्च माध्यमिक विद्यालय नहीं होने के कारण पिछले कई वर्षों में कई लड़कियों ने पढ़ाई छोड़ दी थी तो वहीं कई लड़कों व लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए अन्यत्र अध्यापन के लिए जाना पड़ रहा था जिसमें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। गांव में उच्च माध्यमिक विद्यालय क्रमोन्नत होने से बालिकाओं को भी उच्च शिक्षा मिल पाएगी साथ ही अन्यत्र अध्यापन के लिए नहीं जाना पड़ेगा। खेताखेड़ा सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों के विद्यार्थियों के लिए भी यह एक बहुत बड़ी सौगात साबित होगी। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ,शिक्षा मंत्री बीडी कला , वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत का आभार व्यक्त किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!