खेरोदा में राष्टीय वालीबाल प्रतियोगिता का हुआ आगाज
उद्घाटन मैच जीता रुड़की क्लब

वल्लभनगर । वालीबाल क्लब खेरोदा की ओर से आयोजित तीसरी राष्टीय वालीबाल प्रतियोगिता का सोमवार को वालीबाल खाई मैदान में आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी सुनील कूकड़ा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जकुद्दीन बोहरा,मुख्य अतिथि ओम प्रकाश मारू,विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच दिनेश पटेल,सरपंच प्रतिनिधि रवि गर्ग,खेरोदा थानाप्रभारी पवन सिंह,राजेंद्र बोकड़िया,परसराम व्यास,भेरू लाल पाराशर,बसंती लाल खेरोडिया,दिनेश माली,भेरू लाल मेनारिया, किशन लाल पुष्करणा सहित ग्रामीण उपस्थित थे। वालीबाल क्लब खेरोदा के सदस्य सिद्धार्थ खेरोड़िया ने बताया की प्रतियोगिता में 8 टीम हिस्सा ले रहे है जिसमे नेशनल व इंटरनेशनल खिलाड़ी खेल रहे है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच जोधपुर रेलवे वर्सेज टीम रुड़की क्लब खेरोदा के बीच खेला गया जिसमे रुड़की क्लब खेरोदा ने जोधपुर रेलवे को 2-0 सेट से हराया। मैच देखने के लिए कस्बे सहित आसपास के सेकडो की संख्या में दर्शक पहुंचे। वही दूधिया रोशनी में भी देर रात तक मुकाबलों का दौर जारी रहा। शंकर जाट,हितेश जाट,पवन मेनारिया,रमेश, रौनक आदि ने अतिथियों का मोठड़ा,फूल मालाओं के साथ में स्वागत किया। साथ ही खेरोदा वालीबाल क्लब के कई सदस्य द्वारा प्रतियोगिता की व्यवस्था में जुटे रहे। मैच के रेफरी मोहन शर्मा,नरेश पालीवाल, गौरव,गोविंद,शशांक,सुरेश जाट आदि की मोजुदगी में मैच करवाए जा रहे है। कार्यक्रम का संचालन दिनेश बडाला काका ने किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!