सांसद खेल महाकुंभ का केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने किया उद्घाटन

उदयपुर । शौर्य त्याग और बलिदान की पृथ्वी की सबसे पवित्र धरती धरती चित्तौड़गढ़ को नमन करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि महाराणा प्रताप के शौर्य का भाला युवाओं को प्रेरित करता है।चित्तौड़गढ़ में खिलाड़ियों को इनडोर स्टेडियम की सुविधा हेतु केंद्र सरकार द्वारा 4.5 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं और अन्य खेलों को जोड़ने हेतु लगभग 3 करोड़ रुपए की ओर आवश्यकता बताई जा रही है । उन्होंने कहा कि आप मार्च 2024 तक इनडोर स्टेडियम का कार्य पूर्ण करवाएं ।उन्होंने विश्वास दिलाया कि 2024 तक इंदौर स्टेडियम का कार्य पूर्ण हो जाता है तो इसका उद्घाटन करने आऊंगा तो सिंथेटिक ट्रैक की राशि का प्रबंध करके ही आऊंगा। केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने अभिभावकों से अनुरोध किया कि अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेल मैदान भी भेजें जिससे कि स्कूल के अलावा उनकी शारीरिक क्षमता भी बढे। उन्होंने सभी से अपने अपने मोबाइल में फिट इंडिया ऐप डाउनलोड कर अपने घर परिवार के सदस्यों में फिटनेस का स्कोर बढ़ाएं ।अभी तक देश में पांच लाख लोगों ने ये ऐप डाउनलोड किया है।
उन्होंने कहा कि2014 तक खेलों का बजट 860 करोड़ रुपए ही था जिसको मोदी सरकार ने बढ़ाकर 3000 करोड़ कर दिया है।


खेलों के प्रति मोदी सरकार की प्रभावी नीति है। जो खिलाड़ी देश के लिए मेडल जीत सकते हैं उन खिलाड़ियों का पूरे वर्ष का देश-विदेश में किया गया खर्च सालाना लगभग छह लाख रुपए केंद्र सरकार वहन करती है।
सांसद सीपी जोशी ने पूर्व में चित्तौड़गढ़ में एक राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल टूर्नामेंट में मुझे आमंत्रित किया था जब मैं वित्त राज्यमंत्री था और तब सांसद जोशी ने मांग की थी कि चित्तौड़गढ़ में एक
इनडोर स्टेडियम बने और ये सुखद संयोग है कि मुझे खेल विभाग का मंत्री बनने का अवसर मिला और आज यहां केंद्र सरकार की ओर से साढ़े चार करोड़ रुपए इनडोर स्टेडियम के लिए स्वीकृत किए। इनडोर स्टेडियम में 15 से 20 गेम खेलने की सुविधा मिल जाती है। आप यहां पर बैठ कर तय कर ले कौन कौन से गेम होंगे। ताकि यहां पर खिलाड़ी केवल खेलने नहीं भविष्य में देश व प्रदेश के लिए मेडल जीतने का काम भी हमारे चित्तौड़गढ़ के खिलाड़ी करेंगे।

सांसद सी पी जोशी को अपना घनिष्ठ मित्र एवम भाई बताते हुए कहा कि बहुत सारे जनप्रतिनिधि ऐसे होते हैं जो खुद को आगे बढ़ाते हैं लेकिन सी पी जोशी भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए भी अपनी टीम को आगे कर देते थे कि तुम सम्मान करो, तुम फोटो खिंचवाओ और सांसद बनने के बाद भी वे अपने विधायको, पूर्व विधायक,जिलाध्यक्ष और आम कार्यकर्ताओं को आगे कर देते हैं ।ऐसे गुण बहुत कम लोगों में होते हैं और सांसद सीपी जोशी में यह विशेष गुण है।
भारत में 2014 तक खेलों का बजट आठ सौ साठ करोड़ का होता था जिसको बढ़ाकर नरेंद्र मोदी जी ने तीन हजार करोड़ कर दिया। खिलाड़ियों की ट्रेनिंग का देश और विदेश में रहने और खाने का खर्चा और खिलाड़ी दुनिया भर में कहीं भी टूर्नामेंट खेलने जाने का खर्चा केंद्र सरकार वहन करती है और खिलाड़ी को सालाना छह लाख रुपए देती है। ट्रेनिंग सेंटर खोलने के लिए पूर्व खिलाड़ी को पांच लाख एवं सेंटर चलाने के लिए प्रति वर्ष पांच लाख रुपए भारत सरकार देती है। ताकि पूर्व खिलाड़ी को रोजगार भी मिल जाए और उभरते हुए खिलाड़ी को कोच मिल जाए। हम भारत में ऐसे एक हजार सेंटर खोलने जा रहे हैं जिसमें से साढ़े सात सौ सेंटर खुल चुके हैं और 15 अगस्त तक ढाई सौ सेंटर और खोल दिए जाएंगे। 2017 से 2021 तक मोदी सरकार ने खेलो इंडिया ,यूथ इंडिया में छब्बीस सौ करोड़ का बजट दिया था जिसे बढ़ाकर अगले 5 साल के लिए चौतीस सौ करोड रुपए कर दिया है।
सांसद सी पी जोशी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि खेल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक विकास में अभिवृद्धि करता है और अनुराग ठाकुर जैसे युवा खेल मंत्री का होना हम सभी के लिए गौरव की बात है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खेलों के विकास के प्रति नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू कर रहे हैं। सांसद सी पी जोशी ने केंद्रीय खेल मंत्री से ऐथलेटिक्स हेतु सिंथेटिक ट्रैक की मांग की। भाजपा जिला मीडिया प्रमुख सुधीर जैन ने बताया कि
अतिथियों द्वारा भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण के पश्चात दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रवण सिंह राव ने किया आभार अनिल शिशोदिया ने किया। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से सम्मिलित होने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात उन्होंने सांसद खेल महाकुंभ की ध्वज फहराकर विधिवत शुरुआत की घोषणा की। रंग बिरंगे गुब्बारे हवा में उड़ाए गए।
उन्होंने इनडोर स्टेडियम का शिलान्यास किया।
कार्यक्रम का संचालन आयोजन समिति के श्रवण सिंह राव ने किया। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सांसद सी पी जोशी के साथ ई रिक्शा में बैठकर ट्रैक का चक्कर लगाया और खिलाड़ियों और आम जनता का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, अर्जुन लाल जीनगर,नरपत सिंह राजवी, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष गोपाल कुमावत, जिला प्रमुख डॉक्टर सुरेश धाकड़ विशिष्ट अतिथि रहे।
जिला उपाध्यक्ष करनल सिंह राठौड़, रघु शर्मा, जिला मीडिया प्रमुख सुधीर जैन, फतहनगर वाइस चेयरमैन नितिन सेठिया, आई एम सेठिया, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, चंदेरिया अध्यक्ष रोहिताश जाट निंबाहेड़ा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, ज्योतिष पुरोहित, रोहिताश जाट, रणजीत सिंह भाटी, प्रधान देवेंद्र कुंवर, पूर्व न्यास अध्यक्ष सुरेश झंवर, सभापति सुशील शर्मा, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद, जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र झंवर, जिला सह मीडिया प्रमुख मनोज पारीक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी, नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, जिला आईटी संयोजक राजन माली, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वीणा दशोरा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष एमडी शेख, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष पन्नालाल भील आदि उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!