बागोलिया बांध के पानी की नहरे खोलना ठीक नहीं,पानी को रिजर्व रखना चाहिए : ग्रामीण
सोमवार को सम्पूर्ण बाजार बन्द रहा
पत्रकार-ओम प्रकाश स्वर्णकार
लोकेशन-मावली
उदयपुर जिले के मावली तहसील के बड़ियार ग्राम पंचायत के बागोलिया बांध का मुद्दा काफी गर्मा रहा है। इसके समर्थन में सोमवार को मावली का सम्पूर्ण बाजार सुबह से ही बन्द रहा। गाड़िया भर कर किसानो की भीड़ आई और पुराना बस स्टैंड पर एकत्रित हो कर महिला व पुरुषों की विशाल रैली उसमे मावली विधायक धर्म नारायण जोशी भी उपस्थित रहे ओर मावली उपखण्ड कार्यालय पर पहुंच कर सभा का आयोजन हुआ।उसमे भाजपा , कांग्रेस व जन प्रतिनिधि में महिला व पुरुषों ने रविवार को सालेरा ग्राम में नहर खोलने प्रशासन व अधिकारी पहुंचे थे।जिनका ग्रामीणों ने विरोध किया जिस पर पुलिसकर्मियों को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा उसमे सालेरा की पूर्व सरपंच संगीता पालीवाल को चोट लगी उस पर उसने प्रशासन को खूब खरी खोटी सुनाई।
सबसे बड़ी समस्या दो गुट होने से हो रही है। एक गुट चाहता है कि पानी सिचाई के लिए देना चाहिए।इधर दूसरा गुट चाहता है कि पानी को बांध में ही रिजर्व रखना चाहिए।ताकि पीने के पानी की समस्या नही आए।इसके लिए दोनों गुटों ने कई बार ज्ञापन भी दिए।
लोगों ने बताया कि नहरे नही खोलने पर बांध का पानी जलस्तर बढ़ाएगा।
पानी को पेयजल संकट को देखते हुए पानी को रिजर्व रखने के समर्थन में सोमवार को मावली का सम्पूर्ण बाजार बन्द रहा।
बागोलिया बांध की भराव क्षमता 21 फिट की है। उसमे इस वर्ष 13 फिट पानी की आवक हुई थी। उसमें से अब लगभग 10 फिट पानी बचा है। बांध में पानी है, जिससे मावली में पानी मे फ्लोराइड कम हुआ पानी का स्तर सुधरा अब मावली में पानी की किल्लत कम होगी। विगत कुछ वर्षों से मावली में गर्मी में पेयजल आपूर्ति करीब 6 दिन के अंतराल होती थी।वह अभी 3 दिन में हो रही है।इधर व्यापारीयो व किसानों का कहना है कि प्रशासन नहर खोलने पर अड़ा है। माना कि नहर सिचाई के लिए है पर पानी की आवक भी तो प्रशासन दे।चुनाव आते है उस वक्त नेता कह कर चले जाते और जितने के बाद कोई वापस पीछे मुड़ कर भी नही देखते हैं। सिर्फ बारिश के भरोसे बांध भरे और उसे भी नहर के द्वारा दिया जा रहा है। वह भी सिर्फ एक गांव के लिए बाकी 20 गाँवो को फिर से उसी समस्या में छोड़ दे यह गलत है।प्रशासन जिद छोड़े व इतने वर्षों बाद पानी आया है उसे संरक्षित रखे आगे आने वाले वर्षों में बागोलिया में पानी लाने की योजना बनाएं और फिर नहरे खोले।
सोमवार को दिनभर उपखंड कार्यालय के बाहर विशाल धरना प्रदर्शन किया ।
उसमे मावली व्यापार मण्डल अध्यक निर्मल कुमार लोढ़ा, मावली भाजपा मण्डल अध्यक्ष रोशन लाल सुथार, घासा मण्डल अध्यक्ष रतन सिंह कितावत,घासा मण्डल के महामंत्री पर्वत सिंह,फलीचड़ा सरपंच छोगा लाल जाट,मावली सरपंच भूपेंद्र सिंह गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य नटवरलाल गुर्जर,कांग्रेस के लव पुरोहित, मावली पूर्व सरपंच भगवत सिंह गुर्जर,आदि कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
लोगो का विरोध बढ़ता देख कर बाहर से अतिरिक्त पुलिस जाब्ता मंगवाया।
